फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बरसाना में 50 करोड़ से बनेगा पर्यटक सुविधा केन्द्र व मल्टीलेबल पार्किंग, जाम से मिलेगी राहत

Fri, 06 Oct 2023 08:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद बरसाना, मथुरा में देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए जनसुविधा केंद्र व मल्टीलेबल पार्किंग बनाएगा। इसके लिए 12.18 करोड़ रुपये से 02 हेक्टेयर भूमि ली गयी है।
विज्ञापन
बरसाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद बरसाना, मथुरा में देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए जनसुविधा केंद्र व मल्टीलेबल पार्किंग बनाएगा। इसके लिए 12.18 करोड़ रुपये से 02 हेक्टेयर भूमि ली गयी है। इस परियोजना पर 49.85 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका प्रस्ताव परिषद की ओर से शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इनके बनने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को जाम आदि से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया मथुरा, वृंदावन में दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बरसाना में भी राधाष्टमी और होली समेत अन्य अवसरों पर काफी श्रद्धालु आते हैं। इसी क्रम में पर्यटकों के लिए मथुरा के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

बरसाना में अभी कोई मल्टी लेवल पार्किंग नहीं है। वहीं श्रद्धालुओं को ठहरने में भी दिक्कत होती है। इसे देखते हुए परिषद ने पर्यटक जनसुविधा केंद्र व मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। यह लगभग 12400 वर्ग मीटर में तीन तल का प्रस्तावित है। बेसमेंट और प्रथम तल पर पार्किंग में 200 से ज्यादा चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। जनसुविधा केंद्र में एक हाल, मीटिंग रूम, बेड रूम, डाइनिंग हाल, किचन आदि सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें