फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : महासचिव ने कहा, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की महिला विंग को नहीं किया भंग

Mon, 24 Oct 2022 12:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मौलाना रहमानी ने कहा कि रविवार को सचिव और कुछ सदस्यों ने इस मामले पर चर्चा की। इसमें महिला विंग की संयोजक डॉ अस्मा जेहरा हैदराबाद और अतिया, दिल्ली भी शामिल हुईं। सभी की एक राय थी कि महिला विभाग, महिला विंग एक महत्वपूर्ण विभाग है, जिसे भंग करने की बात गलतफहमी पर आधारित है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी ने बोर्ड की महिला विंग को भंग करने की अटकलों पर विराम लगाते हुए इसे निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि बोर्ड के विभिन्न विभागों में महिला सदस्यों को शामिल कर उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है। महिला विंग के लिए नए नियम और कानून बनाए जा रहे हैं, इसलिए अस्थायी रूप से उन्हें किसी भी गतिविधि में शामिल होने से रोका गया है। जल्द महिला विंग की गतिविधियां शुरू होंगी।

विज्ञापन


मौलाना रहमानी ने कहा कि रविवार को सचिव और कुछ सदस्यों ने इस मामले पर चर्चा की। इसमें महिला विंग की संयोजक डॉ अस्मा जेहरा हैदराबाद और अतिया, दिल्ली भी शामिल हुईं। मौलाना ने बताया कि सभी की एक राय थी कि महिला विभाग, महिला विंग एक महत्वपूर्ण विभाग है, जिसे भंग करने की बात गलतफहमी पर आधारित है। बोर्ड की उपसमितियों में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि अपनी काबलियत के हिसाब से शामिल होते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपने दम पर कोई निर्णय लेते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष के आदेश पर महासचिव उसका एलान करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें