निगम के प्रधान प्रबंधक, संचालन मनोज कुमार ने बताया कि नवरात्र में प्रांत के विभिन्न स्थानों पर स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए बसें चलाई जाएंगी, जिससे निगम की आय में भी वृद्धि होगी।
परिवहन निगम चैत्र नवरात्र के मौके पर नौ अप्रैल से अगले एक महीने के लिए विशेष यात्री बस सेवाएं चलाएगा। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ ने परिवहन निगम से स्पेशल बसों को चलाने के लिए आग्रह किया था।
विज्ञापन
निगम के प्रधान प्रबंधक, संचालन मनोज कुमार ने बताया कि नवरात्र में प्रांत के विभिन्न स्थानों पर स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए बसें चलाई जाएंगी, जिससे निगम की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों के आवागमन की सुविधा के लिए सभी क्षेत्रों में विशेष बसों की व्यवस्था कराई जाए, जिससे श्रद्धालुओं को समय पर रोडवेज बस उपलब्ध हो।