प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से नए आईटीआई व पॉलीटेक्निक संस्थानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें से लगभग 50 संस्थान बनकर तैयार हैं। यहां पर नए सत्र से पढ़ाई का लक्ष्य है।
नए सत्र 2024-25 में 47 आईटीआई व पॉलीटेक्निक पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलेंगी। शासन की ओर से इसके लिए मांगी गई निविदा के आधार पर संबंधित संस्थानों को आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से नए आईटीआई व पॉलीटेक्निक संस्थानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें से लगभग 50 संस्थान बनकर तैयार हैं। यहां पर नए सत्र से पढ़ाई का लक्ष्य है। इसी क्रम में विभाग की ओर से संस्थानों को पीपीपी मॉडल पर चलाने का निर्णय लिया गया था। विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने बताया कि इसी आधार पर 16 राजकीय पॉलीटेक्निक व 31 राजकीय आईटीआई को संबंधित संस्थानों को आवंटित कर दिया गया है।