आयकर विभाग ने 17 नवंबर को कानपुर, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में अबु आसिम से जुड़े लोगों के 30 ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ज्वैलरी और डेढ़ करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है। वहीं 14 बैंक लॉकर की भी जानकारी मिली है, जिसे सीज करा दिया गया है।
सपा के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने हवाला के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति इकट्ठा की। बीते 17 नवंबर को आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई शुरू की थी, जो मंगलवार को समाप्त हो गई।
विज्ञापन
आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि पड़ताल में जानकारी मिली है कि अबु आसिम ने लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और महाराष्ट्र में बेनामी संपत्ति इकट्ठा की है। उसके हवाला कारोबार को मैनेज करने के लिए 100 से अधिक शेल कंपनियों का सहारा लिया गया।
आयकर विभाग ने 17 नवंबर को कानपुर, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में अबु आसिम से जुड़े लोगों के 30 ठिकानों पर छापा मारा था। इसमें कानपुर में खाद्य मसाला कारोबारी योगेंद्र कुरेले, अबु आसिम के पार्टनर रहे गणेश गुप्ता की पत्नी आभा गणेश गुप्ता, कपड़ा व्यवसायी अनीसुर्रहमान और शराब कारोबारी दिलीप जायसवाल के ठिकाने शामिल थे। इस दौरान पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ज्वैलरी और डेढ़ करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है। वहीं 14 बैंक लॉकर की भी जानकारी मिली है, जिसे सीज करा दिया गया है।