फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सपा महासचिव शिवपाल यादव ने लगाई फिरोजाबाद से अक्षय की उम्मीदवारी पर मुहर

Mon, 21 Aug 2023 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोसी में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने की घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि हारती हुई भाजपा सहानुभूति पाकर घोसी उप चुनाव जीतना चाहती है।
विज्ञापन
अक्षय यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद से अक्षय यादव की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है। उन्होंने इस बार अक्षय को चुनाव जिताने का दावा किया है। जबकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवपाल के वहां से लड़ने के कारण ही सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


शिवपाल यादव ने कहा है कि इस बार ये चाचा (शिवपाल यादव) फिरोजाबाद संसदीय चुनाव में अक्षय की विजय का निमित्त बनेंगे। अक्षय यादव वर्ष 2014-2019 तक फिरोजाबाद से सपा के सांसद रहे हैं। वह सपा के मुख्य महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे हैं।

सहानुभूति पाकर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोसी में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने की घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि हारती हुई भाजपा सहानुभूति पाकर घोसी उप चुनाव जीतना चाहती है। यह खेल अब पुराना हो गया है, अब जनता सब समझती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते हुए कहा कि अपने ने ही अपनों पर दाग लगाया...इंक कांड में हर बार दोषी पकड़ा गया, पर ये वाला हाथ क्यों नहीं आया?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें