फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने राजस्व निरीक्षक और सहायक को किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Fri, 15 Dec 2023 05:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

जानकारी के मुताबिक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ उत्तर प्रदेश की टीम सुबह से ही जाल बिछाकर उसका तहसील आने का इंतजार कर रही थी। एक चाय की दुकान पर बैठी टीम को कानूनगो के कमरे में आने की सूचना मिली।
विज्ञापन
किसान से रिश्वत लेते एंटीकरप्शन की टीम ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में मोहनलालगंज तहसील में काम के बदले किसान से रिश्वत लेने के मामले में बहरौली इलाके के राजस्व निरीक्षक शशिकांत उपाध्याय व इसके सहयक मोनू को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ उत्तर प्रदेश की टीम ने पैसे लेते दबोच लिया। दोनों लोगों को लेकर टीम मुख्यालय पर चली गई। पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक संग्रह अमीन से राजस्व निरीक्षक बना था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सतर्कता अधिष्ठान की टीम सुबह से ही जाल बिछाकर उसका तहसील आने का इंतजार कर रही थी। एक चाय की दुकान पर बैठी टीम को कानूनगो के कमरे में आने की सूचना मिली। इसके बाद किसान के साथ पहुंची टीम ने कानूनगो को पैसे लेते पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन की डील राजस्व निरीक्षक अपने सहायक मोनू के माध्यम से कर रहा था। इसलिए टीम सहायक को भी पकड़कर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें