फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : चोरी के संदेह में युवक को बंधक बनाकर पीटा, पेट्रोल डालकर जलाने की दी धमकी

Tue, 12 Jul 2022 07:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 

सार

काकोरी इलाके के लाल नगर गांव में एक मकान में चोरी हुई थी। इस मामले में गांव के ही वीरू पर दबंगों ने संदेह जताया। सोमवार रात को विजय पाल, तेजपाल, महिपाल, राम प्रताप व रिंकू ने वीरू को अपनी कार से अगवा कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में काकोरी के लालनगर गांव में चोरी की वारदात हुई थी। इसमें गांव के युवक पर संदेह जाहिर किया। पुलिस को सूचना देने के बाद बजाए दबंगों ने खुद युवक को अगवा कर लिया। उसे पेड़ से बांधकर पीटा। उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। दहशत में आये युवक ने दबंगों की पिटाई के बाद जुर्म कुबूल किया। इस दौरान आरोपी दबंगों ने इसकी वीडियो भी बनाई। पीड़ित को गंभीर हालत में फेंककर भाग गये। गंभीर हालत में देख युवक के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पांच दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


काकोरी इलाके के लाल नगर गांव में एक मकान में चोरी हुई थी। इस मामले में गांव के ही वीरू पर दबंगों ने संदेह जताया। सोमवार रात को विजय पाल, तेजपाल, महिपाल, राम प्रताप व रिंकू ने वीरू को अपनी कार से अगवा कर लिया। उसे हरदोई की तरफ लेकर चले गये। दबंगों ने वीरू को लेकर कूड़ा प्लांट पलेहेंदा जंगल में लेकर गये। जहां उसे पेड़ से बांधकर पिटाई शुरू की। वीरू ने जुर्म  नहीं कुबूल किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके कनपटी पर अवैध असलहा लगाकर जुर्म कुबूल कराने की कोशिश की। लेकिन यह भी नाकाम रही।

पेट्रोल डालकर जलाने का किया प्रयास
आरोप है कि दबंगों ने वीरू को बांधकर पीटा। तमंचा लगाकर जुर्म कुबूल कराने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आरोपियों ने वीरू के ऊपर पेट्रोल डाला और जलाने की धमकी दी। जलाने की कोशिश के दौरान डरे सहमे वीरू ने जुर्म कुबूल कर लिया। इसी दौरान दबंगों ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद उसे जलाकर मारने की धमकी दी और कूड़ा प्लांट में शव फेंकने की बात कही।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले हुई थी चोरी
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के अनुसार लाल नगर गांव निवासी तेजपाल यादव के घर एक सप्ताह पूर्व बंद मकान में चोरी हो गयी थी। कुछ लोगों ने चोरी करने के लिए पड़ोस के ही गांव हरदोईया के एक युवक पर संदेह जताया था। सोमवार शाम लगभग 7 बजे बीरू यादव गांव के बाहर बैठा हुआ था। 

कई लोगों को फंसाने की रची साजिश
घायल वीरू का आरोप है कि सोमवार रात को गांव के दबंग विजय पाल, तेजपाल, महिपाल, राम प्रताप व रिंकू ने उसे अगवा किया था। लोगों ने पूरी रात मारापीटा व जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने वीरू को दहशत में लेने केबाद धमकी दी। कहा कि जिनका नाम हम बता रहे हैं। उनके नाम पुलिस के सामने लेना है। वीरू के गर्दन पर रस्सी से कसे के निशान मिले हैं। वहीं शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। पीड़ित केघायल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं उसकी तहरीर पर पांचों दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह केमुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपी विजय पाल, तेजपाल, महिपाल, रामप्रताप व रिंकू की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें