फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अब अपार्टमेंट के परिवार वाले कराएंगे मुख्तार अंसारी और अतीक के गुर्गे बिल्डरों पर केस

Wed, 22 Nov 2023 11:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बिल्डरों पर मुकदमे के बाद जांच की जद में एलडीए के वे अभियंता भी आएंगे, जिन्होंने बिना मानचित्र या मानचित्र के विपरीत अपार्टमेंट खड़ा होने में मदद की। ये परिवार जिन पांच अपार्टमेंटों में रह रहे हैं, उन्हें तोड़ने के लिए एलडीए लगभग छह माह पहले नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन
mukhtar ansari - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के खास गुर्गे बिल्डरों पर आयकर, ईडी, पुलिस के बाद अब अपार्टमेंट के फ्लैट खरीदार शिकंजा कसने जा रहे हैं। पांच अपार्टमेंटों में रह रहे ये परिवार इन पर फ्लैट खरीद के दौरान फर्जीवाड़ा करने का मुकदमा दर्ज कराएंगे। इसे लेकर एलडीए अफसरों और अपार्टमेंट के पैरोकारों के बीच बातचीत चल रही है।

विज्ञापन


बिल्डरों पर मुकदमे के बाद जांच की जद में एलडीए के वे अभियंता भी आएंगे, जिन्होंने बिना मानचित्र या मानचित्र के विपरीत अपार्टमेंट खड़ा होने में मदद की। ये परिवार जिन पांच अपार्टमेंटों में रह रहे हैं, उन्हें तोड़ने के लिए एलडीए लगभग छह माह पहले नोटिस जारी कर चुका है। हालांकि, नोटिस की 30 दिन की मियाद पूरी होने के बाद भी इन अपार्टमेंट में रहने वाले 100 से अधिक परिवारों को बेघर नहीं किया जा सका है।

उधर, शारदानगर के रतनखंड में 300 वर्ग मीटर भूखंड पर अतीक अहमद का गुर्गा बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम कॉम्प्लेक्स व आरबीएम बैन्क्वेट बनवाकर संचालन कर चुका है। एलडीए ने इसे सील किया, पर अब तक ध्वस्त नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


चारबाग में मोहम्म्द मुस्लिम के चार अवैध अपार्टमेंट
अतीक अहमद के दम पर मोहम्मद मुस्लिम ने चारबाग व पान दरीबा में चार अवैध अपार्टमेंट बनाए। इनमें 50 से अधिक परिवारों ने महंगे दामों पर फ्लैट खरीदे। एलडीए के प्रवर्तन इंजीनियरों ने अवैध निर्माण को संरक्षण दिया। प्राधिकरण ने इन अपार्टमेंट को ध्वस्त करने के लिए मई में फ्लैट खरीदारों को नोटिस दिया। इसकी मियाद पूरी होने के बाद भी मोहम्म्द मुस्लिम की अवैध इमारतों पर बुलडोजर नहीं चल सका।

ज्वेल अपार्टमेंट ध्वस्त करने का नोटिस, हुआ कुछ नहीं
मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे बिल्डर ने वजीर हसन रोड पर दूसरे की जमीन फर्जीवाड़े से कब्जाई और एलडीए के इंजीनियरों की मिलीभगत से मानचित्र के विपरीत ज्वेल अपार्टमेंट बनाकर फ्लैट बेच डाले। काफी दिन बाद बिल्डर की पोल खुली तो एलडीए ने अवैध अपार्टमेंट को ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया। हालांकि, यह कार्रवाई भी ठंडे बस्ते में चली गई।

अलाया के पांच अपार्टमेंट पर भी अटकी हुई है कार्रवाई
वजीर हसन रोड पर जनवरी में चार मंजिला अलाया अपार्टमेंट गिरने के बाद मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर अलाया के अवैध अपार्टमेंट की कुंडली खंगाली तो बिल्डर की पांच अन्य अवैध इमारतों का पता चला। एलडीए ने इन अवैध अलाया अपार्टमेंट को ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया, पर कार्रवाई अटक गई। इतना ही नहीं अवैध रूप से दो प्राग नरायन व दो डालीबाग, एक महानगर में अपार्टमेंट बनने में मदद करने वाले इंजीनियरों पर भी कार्रवाई नहीं हो सकी है।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बीच आ रहे परिवार
मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद के गुर्गे बिल्डरों की जिन अवैध इमारतों को ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया, उनकी समीक्षा चल रही है। ध्वस्तीकरण का अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार विरोध कर रहे हैं। इस कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही है। - डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें