फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हार्ट अटैक के मरीजों को राहत दे रहा आयुर्वेद

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्ट अटैक के मरीजों को राहत दे रहा आयुर्वेद लखनऊ। हार्ट अटैक के मरीजों में आयुर्वेद काफी कारगर है। एम्स दिल्ली में इलाज करा चुके एक मरीज का लखनऊ में आयुर्वेद से इलाज किया गया। इससे मरीजों को राहत मिल गई।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के काय चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष रहे डॉ. संजीव रस्तोगी ने बताया कि नई दिल्ली के मरीज (49) को पिछले वर्ष 17 जनवरी को हार्ट अटैक आया था। उसने एम्स दिल्ली में इलाज कराया। जांच में पता चला था कि हार्ट के एक हिस्से काम नहीं कर रहा है। इससे शरीर का रक्त संचार केवल 20 फीसदी ही रह गया था। रक्त प्रवाह काफी होने पर मरीज अपने दैनिक कार्य भी ठीक से नहीं कर पा रहा था। काफी समय इलाज कराने पर भी जब राहत नहीं मिली तो उसने एलोपैथ के साथ आयुर्वेद का भी सहारा लिया। डॉ. संजीव ने बताया कि आयुर्वेदिक दवा करवीर योग, अर्जुनारिष्टा, प्रभाकर वटी, पुनर्नवा मंडूर मरीज को दी गई। एक माह बाद मरीज की इको हुई तो इजेक्शन फ्रेक्शन 20 से बढ़ कर 40 फीसदी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें