फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया कंपनी पर लापरवाही का आरोप

Fri, 08 Sep 2023 01:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

सरोजनीनगर के तपोवन नगर निवासी सुरेश कुमार नादरगंज के अमौसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित शशि केबल्स लिमिटेड कंपनी में काम करता था। परिजनों का कहना है कि सुरेश शुक्रवार सुबह कंपनी में काम कर रहा था। तभी वह अचानक मशीन के चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सरोजनीनगर इलाके में शुक्रवार को कंपनी में काम करते समय मशीन में फंसकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से नाराज परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सरोजनीनगर के तपोवन नगर निवासी सुरेश कुमार (35) इलाके में ही नादरगंज के अमौसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित शशि केबल्स लिमिटेड कंपनी में काम करता था। परिजनों का कहना है कि सुरेश शुक्रवार सुबह कंपनी में काम कर रहा था। तभी वह अचानक मशीन के चपेट में आ गया। मशीन में फंसकर वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन साथी मजदूरों की मदद से उसे बीमा अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहीं पर मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालाकि सूचना पाकर पहुंची पुलिस उन्हें काफी देर तक समझाती रही, लेकिन फिलहाल वह कंपनी के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें