फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : विराम खंड में शॉपिंग मॉल में कैफे में चल रहा था हुक्का बार, मैनेजर समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 05:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ में विराम खंड पांच में फैमिली बाजार की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बटर लीफ कैफे लांग एंड रेस्ट्रो में चल रहे अवैध हुक्का बार में पुलिस ने छापा मारा।
विज्ञापन
अवैध हुक्का बार में पुलिस ने रेड मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गोमतीनगर में शॉपिंग मॉल के तीसरे तल पर पर कैफे में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने रविवार को छापा मारा। इस दौरान आठ हुक्के, फ्लेवर वाले तंबाकू के 22 डिब्बे व धूम्रपान से जुड़ा अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ। पुलिस ने मैनेजर समेत पांच को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के मुताबिक, रविवार रात विराम खंड पांच में फैमिली बाजार की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बटर लीफ कैफे लांग एंड रेस्ट्रो में चल रहे अवैध हुक्का बार में छापा मारा। पुलिस को देख हुक्का पी रहे बार के मैनेजर ठाकुरगंज के निवाजगंज निवासी सौरभ सिंह राठौर, कैसरबाग का मोहित गुप्ता, कैंट का उदय सिंह, हरदोई का विनोद प्रजापति और बाराबंकी का हरिश्चंद्र वर्मा भागने लगा। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि इंदिरा नगर निवासी हुक्का बार की संचालिका की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें