फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अटलजी की जयंती पर रखी जा सकती है नए विधानभवन की आधारशिला, दारुलशफा के पास होगा निर्माण

Wed, 20 Sep 2023 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कंसल्टेंट ने सर्वे और मिट्टी की जांच का काम पूरा कर लिया है। उसके सर्वे के नतीजे को फिलहाल काफी गोपनीय रखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, लोकभवन के पीछे दारुलशफा के पुराने भवन को ढाया जाएगा। आवश्यकता के अनुरूप अन्य भवनों को भी इसके दायरे में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को नए विधानभवन की आधारशिला रखी जा सकती है। दारुलशफा और आसपास के क्षेत्र को मिलाकर नए भवन का निर्माण होगा, जिस पर करीब तीन हजार करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दिल्ली में संसद भवन की तर्ज पर यूपी में भी नए विधानभवन बनाने का फैसला किया गया है। वर्ष 2023-24 के आम बजट में टोकन के तौर पर 50 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया जा चुका है। योगी सरकार का लक्ष्य है कि 18वीं विधानसभा के कम से कम एक सत्र का आयोजन नए भवन में हो। मौजूदा भवन जरूरतों के हिसाब से छोटा पड़ रहा है। भविष्य में होने वाले परिसीमन को देखते हुए तो यह काफी छोटा साबित होगा। मौजूदा भवन का उद्घाटन 1928 में हुआ था।

कुछ समय प्रदेश में नए विधानभवन निर्माण के लिए कंसल्टेंट का चयन किया गया था। बताते हैं कि कंसल्टेंट ने सर्वे और मिट्टी की जांच का काम पूरा कर लिया है। उसके सर्वे के नतीजे को फिलहाल काफी गोपनीय रखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, लोकभवन के पीछे दारुलशफा के पुराने भवन को ढाया जाएगा। आवश्यकता के अनुरूप अन्य भवनों को भी इसके दायरे में लाया जा सकता है। 25 दिसंबर को शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। प्रयास रहेगा कि वर्ष 2027 से पहले इसका निर्माण पूरा कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें