फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Corona Update : केरल से वापस आई कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की लखनऊ पीजीआई में मौत

Wed, 03 Jan 2024 05:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

बुधवार को लखनऊ में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला। वहीं कुल संक्रमितों से चार की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आ गई। इस समय राजधानी में कोरोना संक्रमण का एक सक्रिय मामला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में बुधवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। मोहनलालगंज निवासी महिला कुछ दिन पहले केरल के त्रिवेंद्रम से वापस आईं थीं। 63 वर्षीय महिला को किडनी के साथ ही डायबिटीज, हायपरटेंशन के साथ ही कई अन्य समस्याएं थीं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि महिला का पीजीआई से इलाज चल रहा था। जांच करने में उसमें कोरोना संक्रमण मिला। इसके बाद उसका इलाज किया जा रहा था। यह महिला तीसरे स्तर की किडनी की समस्या थी। डायबिटीज व हायपरटेंशन के साथ ही गंभीर रूप से सेप्सिस, रेस्पिरेटरी फेल्योर तथा कोविड निमोनिया की समस्या भी हुई। इसके चलते उनका निधन हो गया।

एंटीजेन जांच में निगेटिव, आरटीपीसीआर के लिए नहीं भेजे सैंपल
मोहनलालगंज के निगोहां निवासी कोविड संक्रमित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वहां पर 11 लोगों की एंटीजेन जांच कराई। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनकी आरटीपीसीआर जांच कराने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की अपील सावधानी बरतें लोग
कोविड-19 के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बुजुर्ग ओर बच्चों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न ले जाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारो एवं अन्य भीडभाड वाले स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें