फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की आठ बीघा जमीन और जब्त, लखनऊ में आज भी चलेगी कार्रवाई

Wed, 27 Jul 2022 01:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि ईडी की ओर से चिह्नित गाटों का जब तक सीमांकन नहीं हो जाता है, जब तक राजस्व टीम की कार्रवाई चलती रहेगी। बुधवार को भी सीमांकन होगा। 
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को भी कार्रवाई जारी रखते हुए गायत्री प्रसाद प्रजापति की आठ बीघा जमीन जब्त कर ली। बाकी जमीन को चिह्नित कर कार्रवाई बुधवार को होगी। जेल में बंद पूर्व मंत्री की आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच ईडी कर रहा है। 

विज्ञापन


लेखपाल परिक्षित के साथ पहुंचे ईडी के अधिकारियों ने गाटा संख्या 379, 391, 375, 325, 343, 348, 349, 391 व 367 पर जमीन को जब्त कर बोर्ड लगा दिया। तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि ईडी की ओर से चिह्नित गाटों का जब तक सीमांकन नहीं हो जाता है, जब तक राजस्व टीम की कार्रवाई चलती रहेगी। बुधवार को भी सीमांकन होगा। 

जानकारी अनुसार सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मोहनलालगंज के मऊ, नगर, इन्द्रजीतखेडा समेत कई जगह 160 बीघे से अधिक जमीन है। इन्हें गायत्री ने नौकर, ड्राइवर व कुछ स्थानीय लोगों के नाम दर्ज कराया था। रसूख के दम पर मंत्री ने 6-10 लाख रुपये बीघे में जमीन खरीदी, जिसकी वर्तमान में 60 लाख से एक करोड़ रुपये बीघा तक कीमत बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार मोहनलालगंज में मौजूद गायत्री की सभी जमीन ईडी के रडार पर हैं, जिनके सीमांकन में एक महीना से अधिक समय लग सकता है। मंत्री रहते हुए गायत्री ने अकूत संपत्ति जमीनों की खरीद-फरोख्त में लगाई। इसका एक हिस्सा मोहनलालगंज में भी खपाया गया। कुछ स्थानीय लोगों के नाम भी जमीनें खरीदी गईं, लेकिन गायत्री के जेल जाते ही इन लोगों ने अपने नाम पर दर्ज जमीनों को दलालों से बिल्डरो को बेचकर मोटी रकम कमा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें