फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : अखिलेश ने कहा, तबादले और नमामि गंगे योजना में भ्रष्टाचार, सीबीआई से हो जांच

Wed, 27 Jul 2022 12:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। तबादले के नाम पर कर्मचारियों व अधिकारियों को परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार और बीजेपी के लोग महंगाई के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होेंने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में तबादला व नई तैनाती और नमामि गंगे योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों में तबादले के नाम पर हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा सपा सदन में उठाएगी।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। तबादले के नाम पर कर्मचारियों व अधिकारियों को परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार और बीजेपी के लोग महंगाई के लिए जिम्मेदार हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों के ट्यूबवेल का बिजली बिल माफ  करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि दूध, दही पर टैक्स लगा रहे तो गोबर पर क्यों नहीं? कभी-कभी बीजेपी के लोग दूसरे लोगों से सवाल करवाते हैं। उन्होंने कहा कि सैफई मेडिकल कॉलेज का निर्माण समाजवादी सरकार में हुआ, इसलिए भाजपा सरकार बजट नहीं दे रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें