आरपीएफ निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आजम अली ने वीडियो के लिए माफी मांगी। कहा कि जानकारी के अभाव में उससे गलती हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रैक संवेदनशील जगह होती है। उस पर या उसके इर्दगिर्द ऐसी हरकत कानून का उल्लंघन है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
डुप्लीकेट सलमान खान के नाम से पहचाने जाने वाले आजम अली अंसारी ने सोमवार को सिटी स्टेशन पर आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से आरपीएफ ने उसे रेलवे कोर्ट भेज दिया। आजम अली ने 23 अगस्त को डालीगंज के पास रेलवे ट्रैक पर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाया था। इस पर उसके खिलाफ आरपीएफ ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
आरपीएफ निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आजम अली ने वीडियो के लिए माफी मांगी। कहा कि जानकारी के अभाव में उससे गलती हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रैक संवेदनशील जगह होती है। उस पर या उसके इर्दगिर्द ऐसी हरकत कानून का उल्लंघन है। लोगों से अपील की जा रही है कि इससे बचें। बता दें कि इससे पहले आठ मई को आजम अली के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह घंटाघर पर बगैर शर्ट के वीडियो को शूट कर रहा था।