फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आज, भाविकापा का कांग्रेस में विलय, लोकसभा चुनाव की तैयारी

Tue, 31 Oct 2023 06:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समक्ष भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने समर्थकों के साथ पार्टी का विलय कर दिया। सभी ने कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए एकजुट होकर जनता की आवाज बनने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
भाविकापा का कांग्रेस में विलय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को लखनऊ में राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। इसमें हर जिले के पिछड़े वर्ग के 100 से 150 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। सम्मेलन में जातिगत जनगणना और आरक्षण बढ़ाओ अभियान को धार दिया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि यह सम्मेलन जातिगत जनगणना कराओ, आरक्षण बढ़ाओ की मुहिम को गति देगा। सम्मेलन में यह समझाया जाएगा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अभियान जितनी आबादी उतना हक़ को मज़बूती देने के लिए पार्टी गांव गांव तक जातिगत जनगणना का मुद्दा पहुंचाएगी। कैसरबाग स्थित गांधी सभागार में होने वाले सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, संगठन सचिव अनिल यादव, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, पूर्व विधायक राकेश राठौर सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम को संबोधित करेंगें।

अजय राय ने कराया विलय, एकजुट होकर जनता की आवाज बनने पर जोर
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समक्ष भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने समर्थकों के साथ पार्टी का विलय कर दिया। सभी ने कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए एकजुट होकर जनता की आवाज बनने का संकल्प लिया। विभिन्न जिलों से आए अलग- अलग दलों के लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। नौजवान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। ऐेसे में भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी के नेताओं के कांग्रेस के साथ आने से भाजपा विरोधी लड़ाई को बल मिलेगा। इस दौरान विनोद राय के साथ भगवती यादव, शहजाद अहमद, माधव राम शास्त्री, दिनेश मिश्रा, इरफान खान सहित तमाम लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने बताया कि भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी के नेताओं के अलावा लखनऊ के रामचन्दर पासी, रामनाथ पासी, भाईलाल पासी, बब्बू रावत, कैलाश रावत, अमित कुमार पासी, एवं छोटेलाल, अंबेडकर नगर के इरफान पठान, जियाउर्रहमान, शीबू शेख, कय्यूम अब्बास, अशोक कुमार, हरदोई से डॉ0 जय प्रकाश गंगवार, राम अनिल, वीरेन्द्र पाल, अखिल सिंह, राम लडैत, राहुल कुमार, बहार सिंह, ईशाक, पुत्तू लाल, बाबू राम, लाल बहादुर सहित तमाम लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी चाय पर चर्चा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को राजधानी लखनऊ में लालबाग चौराहे पर स्थित चाय की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जनता की राय जानने का प्रयास किया। लोगों से बिजली, पानी, स्वास्थ्य , महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, भुखमरी एवं प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर बातचीत की। उनसे राय एवं सुझाव लिए। इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, संगठन सचिव अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें