फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: राजोरी में जान गंवाने वाले कैप्टन शुभम को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, 50 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा

Thu, 23 Nov 2023 12:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ है।
विज्ञापन
पिता के साथ कैप्टन शुभम गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के राजोरी में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए जनपद आगरा निवासी सेना के कैप्टन शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद शुभम गुप्ता के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

बता दें कि जम्मू के राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार सैन्यकर्मी बलिदान हो गए। इनमें आगरा के सपूत कैप्टन शुभम गुप्ता भी शामिल हैं। शुभम वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था। शुभम की पहली पोस्टिंग ऊधमपुर में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें