फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update : 18 से 19 तक बूंदाबांदी के आसार, प्रयागराज रहा सर्वाधिक गर्म

Fri, 15 Mar 2024 10:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुजफ्फरनगर, मेरठ और बरेली को छोड़कर कर लगभग सभी जगह दिन का अधिकतम तापमान 30.2 से ऊपर ही दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शहर में आसमान में छाये बादल ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चढ़ता पारा गर्मी की तेजी का संकेत दे रहा है। प्रदेश में पारा सामान्य से अधिक पहुंच चुका है। बृहस्पतिवार को यूपी में प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरनगर, मेरठ और बरेली को छोड़कर कर लगभग सभी जगह दिन का अधिकतम तापमान 30.2 से ऊपर ही दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 20 डिग्री रहा। लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान मामूली अंतर के साथ 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक इसी तरह गर्मी जारी रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, 18 मार्च से बादल छाने के आसार हैं, इसके बाद दो दिन तक बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें