फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सीबीआई ने सोनभद्र में बैंककर्मी को रिश्वत लेते दबोचा, एंटी करप्शन ब्रांच ने किया ट्रैप

Sat, 23 Sep 2023 06:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बता दें कि सोनभद्र जिले में राबर्ट्सगंज निवासी सफाईकर्मी राकेश कुमार ने सीबीआई से शिकायत की थी कि उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 10 लाख रुपये के पर्सनल लोन के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने शुक्रवार को सोनभद्र में बैंककर्मी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके ठिकानों पर छापा मारने के बाद शनिवार को लखनऊ लाकर सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि सोनभद्र जिले में राबर्ट्सगंज निवासी सफाईकर्मी राकेश कुमार ने सीबीआई से शिकायत की थी कि उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 10 लाख रुपये के पर्सनल लोन के लिए आवेदन किया था। लोन मंजूर होने के बाद बैंक में तैनात कर्मचारी मनीष अग्रवाल 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने लगे। शिकायत सही मिलने पर सीबीआई की टीम ने बैंककर्मी को ट्रैप करने की योजना बनाई। शुक्रवार को जैसे ही मनीष अग्रवाल ने राकेश से रिश्वत की रकम ली, पास मौजूद सीबीआई की टीम ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें