भारत आने वाले तीन पार्सल कस्टम ने बरामद कर लिए थे। सीबीआई ने तीनों पार्सल को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें 4600 ग्राम मादक पदार्थ होने की पुष्टि हुई है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। इस प्रकरण में अंतरराष्ट्रीय ड्रग ट्रैफिकिंग गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
विदेश से मादक पदार्थ के पांच पार्सल आने की इंटरपोल की सूचना पर सीबीआई ने मुकदमा दर्ज करने के बाद प्रयागराज निवासी मोहित जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। नई दिल्ली स्थित कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर यशवंत सिंह ने इस मामले की शिकायत सीबीआई से की थी, जिसके बाद दिल्ली सीबीआई की ईओ-2 यूनिट ने दो मुकदमे दर्ज किए थे। इसमें प्रयागराज के जीटी रोड निवासी रोहित यादव और हंडिया निवासी अनिल कुमार को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि इंटरपोल ड्रग यूनिट ने नई दिल्ली स्थित नेशनल क्राइम ब्यूरो को जानकारी दी थी कि कुछ संदिग्ध ड्रग पार्सल भारत भेजे गए हैं। इनमें से दो पैकेट मुंबई निवासी अर्जुन गुप्ता, दो पैकेट प्रयागराज निवासी रोहित यादव और दो पैकेट प्रयागराज निवासी अनिल कुमार ने प्राप्त किया है। साथ ही कुछ अन्य पार्सल भी भारत आने वाले हैं। इस सूचना पर सीबीआई ने विगत 6 और 7 जुलाई को दो केस दर्ज किए।
वहीं, भारत आने वाले तीन पार्सल कस्टम ने बरामद कर लिए थे। सीबीआई ने तीनों पार्सल को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें 4600 ग्राम मादक पदार्थ होने की पुष्टि हुई है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। इस प्रकरण में अंतरराष्ट्रीय ड्रग ट्रैफिकिंग गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।