फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सपा को बड़ा झटका, छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने ली भाजपा की सदस्यता

Mon, 01 May 2023 02:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव मुलायम सिंह यादव के खास लोगों में गिने जाते रहे, लेकिन बदली परिस्थितियों में खुद को उपेक्षित महसूस करते हुए उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। नरेंद्र सिंह यादव का भाजपा में जाना आलू पट्टी में सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा की सदस्यता लेते पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद से छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव उनकी बेटी जिला पंचायत अध्यक्ष मोना यादव और बेटे सचिन यादव ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। नरेंद्र सिंह यादव की सैफई परिवार से रिश्तेदारी भी रही है।

विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के खास लोगों में गिने जाते रहे, लेकिन बदली परिस्थितियों में खुद को उपेक्षित महसूस करते हुए उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। नरेंद्र सिंह यादव का भाजपा में जाना आलू पट्टी में सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। वह यदुकुल पुनर्जागरण मिशन से भी जुड़े रहे और शिवपाल  सिंह यादव ने उन्हें मिशन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी।
 

मालूम हो कि इससे पहले फिरोजाबाद से पूर्व विधायक हरिओम यादव और पूर्व विधायक ओम प्रकाश भी सपा छोड़ चुके हैं। जबकि शाहजहांपुर में पार्टी की दिग्गज नेता और महापौर पद की प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने ऐन मौके पर पाला बदलकर भाजपा की प्रत्याशी बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें