फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार ने नौजवानों का भविष्य किया बर्बाद

Sun, 23 Jun 2024 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सरकार एक भी परीक्षा पारदर्शिता से करने की क्षमता नहीं रखती है। पूरी सरकार भ्रष्टाचारियों की गिरफ्त में है। भाजपा ने 10 साल के शासनकाल में पूरे सिस्टम को खोखला कर दिया है।
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कर नकल माफिया के हवाले कर दिया है। यह सरकार एक भी परीक्षा पारदर्शिता से करने की क्षमता नहीं रखती है। पूरी सरकार भ्रष्टाचारियों की गिरफ्त में है। भाजपा ने 10 साल के शासनकाल में पूरे सिस्टम को खोखला कर दिया है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से झूठ और लूट पर चल रही है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। कानून -व्यवस्था ध्वस्त है। पूरे प्रदेश में सूदखोरों का आतंक है। बलिया, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर के बाद शाहजहांपुर के तिलहर में भी कर्जदारों ने आत्महत्या कर ली है। बरेली में जमीन पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े गोलियां बरसाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें