फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अखिलेश ने कहा, महंगाई की मार से अब बच्चों को भी नहीं छोड़ रही भाजपा

Wed, 17 Aug 2022 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में डीजल-पेट्रोल, सीएनजी, रसोई गैस आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। आटा, दाल, चावल, सब्जी, तेल, दूध, दही पर भी जीएसटी लगा दी जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि महंगाई है जो दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। कुनीतियों के चलते भाजपा के पूंजीपति मित्र तो मालामाल होते जा रहे हैं जबकि जनता कंगाल होती जा रही है। हर वर्ग का उत्पीड़न करने के बाद उसने तय कर लिया है कि अब वह बच्चों को भी नहीं छोड़ेगी। सरकार रेलगाड़ी में उनका भी टिकट फुल कर रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में डीजल-पेट्रोल, सीएनजी, रसोई गैस आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। आटा, दाल, चावल, सब्जी, तेल, दूध, दही पर भी जीएसटी लगा दी जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। चावल के दाम में 10 से लेकर 20 रुपये, अरहर दाल में 15 , जीरा में 25 और लाल मिर्च में 40 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है। दूध कंपनियों ने दूध के दामों में वृद्धि कर दी है। बच्चों के मुंह से दूध छीनने के अलावा अब सरकार एक साल के बच्चे पर फुल रेल टिकट लगाने जा रही है।

अभी तक रेलवे पांच से ग्यारह वर्ष तक के बच्चों से पूरा किराया लेने पर कन्फर्म टिकट देता था। अब रेलवे ने एक वर्ष के बच्चे के लिए भी किराये के भुगतान की शर्त कन्फर्म टिकट पर लगा दी है। इस सरकार के कुशासन में महंगाई, भ्रष्टाचार खूब फलफूल रहा हैं। जनसामान्य की कहीं सुनवाई नहीं। हर तरफ लूट मची हुई है। लोगों में निराशा के साथ आक्रोश भी पनप रहा है। जनता अब भाजपा का भी फुल टिकट काटने का मन बना चुकी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें