फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : योगी, ब्रजेश, अखिलेश सहित नवनिर्वाचित विधायक आज लेंगे शपथ, प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री दिलाएंगे शपथ

Mon, 28 Mar 2022 03:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधानसभा के मंडप में सोमवार सुबह 11 बजे से शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रोटेम स्पीकर के साथ विधायकों को शपथ दिलाने के लिए वरिष्ठ विधायक सुरेश खन्ना, फतेह बहादुर सिंह, माता प्रसाद पांडेय, जय प्रताप सिंह और रामपाल वर्मा को भी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित विधायक सोमवार को विधानसभा के मंडप में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सभी वरिष्ठ विधायकों को प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन


विधानसभा के मंडप में सोमवार सुबह 11 बजे से शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रोटेम स्पीकर के साथ विधायकों को शपथ दिलाने के लिए वरिष्ठ विधायक सुरेश खन्ना, फतेह बहादुर सिंह, माता प्रसाद पांडेय, जय प्रताप सिंह और रामपाल वर्मा को भी नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव में 273 विधायक भाजपा गठबंधन, 125 विधायक सपा गठबंधन, दो विधायक कांग्रेस, दो निर्दलीय और बसपा के एक विधायक चुने गए है। 28 और 29 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कल
विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को दोपहर 3 बजे विधानसभा के मंडप में होगा। भाजपा की ओर से वरिष्ठ विधायक सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें