शहर में अभी मेट्रो अमौसी से मुंशीपुलिया तक चलती है। अब दूसरे फेज में इसका संचालन चारबाग से बसंतकुंज तक होना है। वित्तीय संस्थान पीआईबी(पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड) की ओर से गत मई में इसकी मंजूरी मिल चुकी है। अब केंद्रीय कैबिनेट से हरी झंडी मिलनी है। इसके लिए डीपीआर कैबिनेट में भेजा गया है। बता दें कि चारबाग से बसंतकुंज की डीपीआर को प्रदेश सरकार से मार्च, 2024 में मंजूरी मिल चुकी है। गत वर्ष जुलाई में नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने भी मंजूरी दे दी है।
चारबाग, गौतम बुद्ध मार्ग(लाटूश), अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी स्टेशन, मेडिकल कॉलेज चौराहा व चौक
चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद यह शहर के बेहद घने अमीनाबाद, चौक, ठाकुरगंज आदि को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। बसंतकुंज तक अभी आवागमन का कोई आसान साधन नहीं है। मेट्रो शुरू होने के बाद यहां की बड़ी आबादी को फायदा होगा। चारबाग मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन के तौर पर काम करेगा जहां से यात्री एक से दूसरे रूट पर जाने के लिए मेट्रो बदल सकेंगे।