एलएमआरसी ने नए साल में मेट्रो का स्मार्ट कार्ड उपयोग करने वाले के लिए इनाम का ऑफर पेश किया है। इसके लिए कार्ड धारकों के बीच एक लकी ड्रॉ भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें से 30 लकी विजेताओं को लखनऊ मेट्रो 1000 रुपये का पुरस्कार देगा।
प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नए साल के ऑफर की योजना में शामिल होने केलिए लखनऊ मेट्रो की वेबसाइट पर स्मार्ट कार्ड को पंजीकृत करना होगा। लकी ड्रॉ के लिए 31 दिसंबर, 14 जनवरी और 29 जनवरी की तारीख तक पंजीकृत स्मार्ट कार्ड धारकों का तीन बार में लकी ड्रॉ किया जाएगा। हर ड्रॉ में 10 विजेताओं का चुनाव किया जाएगा।
विजेताओं को उनके चुने जाने की सूचना मैसेज से दी जाएगी। इसके बाद पुरस्कार में मिली धनराशि उनके कार्ड में जोड़ दी जाएगी, जिसे किसी भी काउंटर से कराया जा सकता है। इसके अलावा 10,000 रुपये की यात्रा पूरी करने वाले पहले दो कार्ड धारकों को विशेष इनाम दिया जाएगा। ऐसे कार्ड धारकों को मेट्रो की तरफ से 500-500 रुपये के यात्रा कूपन दिए जाएंगे। इन्हें स्मार्ट कार्ड को टॉपअप करने के लिए उपयोग किया जा सकेगा।