फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो ने मिलवाया बिछड़े भाइयों को, ये है पूरी कहानी

Mon, 08 Apr 2019 05:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सत्यम को उसके भाई से मिलवाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोगों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाने वाली लखनऊ मेट्रो ने रविवार को दो बिछड़े भाइयों को मिलवाया। दुर्गापुरी स्टेशन पर मिले भाई को लेकर सभी स्टेशनों पर उद्घोषणा कर बताया गया। इसके बाद बड़ा भाई अपने छोटे भाई को लेने के लिए पहुंचा।

विज्ञापन


मेट्रो की प्रवक्ता पुष्पा बेल्लानी ने बताया कि सात साल का सत्यम सिन्हा शाम को 4:55 बजे दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर मिला। यहां तैनात सुरक्षागार्ड वीरेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी स्टेशन कंट्रोलर अजीत राणा को दी।

स्टेशन कंट्रोलर ने जब बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि वह अपने भाई शिवम के साथ आया है। उसका भाई ट्रेन में चला गया और वह प्लेटफार्म पर रह गया। इसके बाद ट्रांसपोर्टनगर जा रहे शिवम को उसके छोटे भाई की सूचना देने के लिए सभी स्टेशनों और ट्रेनों में उद्घोषणा कराई गई।
विज्ञापन


इससे बड़े भाई को सत्यम के दुर्गापुरी स्टेशन पर होने की जानकारी मिली और वह दुर्गापुरी स्टेशन अपने छोटे भाई को लेने पहुंचा। केवल 35 मिनट में दोनों भाइयों को मेट्रो ने अपने स्टाफ और तकनीक की मदद से मिलवा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें