फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो में नहीं होगा महिलाओं के लिए अलग कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन में फिलहाल कोई महिला कोच नहीं होगा। केवल चार कोच की ट्रेन होने की वजह से महिलाओं के लिए अलग से कोच की व्यवस्था नहीं होगी। सबसे आगे और सबसे पीछे के कोच में ड्राइवर के बैठने के लिए कुछ स्थान होगा।
विज्ञापन


ड्राइवर जब ट्रांसपोर्ट नगर से मुंशी पुलिया के बीच ट्रेन का पूरा सफर कर लेगा तो उसके बाद वह आगे के डिब्बे से उतर कर पीछे वाले डिब्बे के ड्राइवर केबिन में चला जाएगा। मगर इसमें जगह कम होने के चलते कोई लेडीज कोच नहीं होगा।

1200 लोगों की होगी क्षमता, मगर बैठ सकेंगे केवल 32
एक कोच के भीतर करीब 1200 लोगों के बैठने की क्षमता होगी, मगर उनमें केवल 32 लोग ही बैठ सकेंगे। बाकी सबको खड़े ही सफर तय करना पड़ेगा। 23 किलोमीटर का सफर करीब 45 मिनट में पूरा होगा। इसका अर्थ है कि दो मिनट से भी कम समय में एक स्टेशन आ जाएगा। ऐसे में लोगों को खड़ा होकर यात्रा करने में भी कोई खास दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्टूबर से शुरू होगा मेट्रो के ट्रैक का काम

रोलिंग स्टॉक और सिग्नलिंग का टेंडर होने के बाद अब करीब डेढ़ महीने में ट्रैक बिछाने का काम भी शुरू हो जाएगा। इस संबंध में करीब 100 करोड़ रुपये का एक अलग टेंडर बहुत जल्द ही फाइनल होगा। माना जा रहा है कि अक्तूबर की शुरुआत में ट्रैक निर्माण को लेकर टेंडर फाइनल हो जाएगा, जिसके बाद काम शुरू हो जाएगा।

एलएमआरसी की बोगियों का निर्माण करने वाली कंपनी का भारत में हेड ऑफिस भले ही चेन्नई में हो मगर लखनऊ मेट्रो के कोच बंगलुरु में बनाए जाएंगे। एलएमआरसी की दिसंबर 2016 तक मेट्रो का काम पूरा करने की कोशिशें तेजी से चल रही है।

इसी शृंखला में ट्रैक बिछाने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। एलएमआरसी ने बताया गया है कि ट्रैक बिछाने का काम भी बहुत तेजी से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। ट्रैक बिछाने को लेकर एलएमआरसी करीब 100 करोड़ रुपये का टेंडर करने जा रही है, जिसकी प्रक्रिया अक्तूबर में समाप्त हो जाएगी।

ट्रांसपोर्ट नगर से मुंशी पुलिया के बीच यू गर्डर के ऊपर ट्रैक बिछाया जाएगा, जिसको लेकर 30 महीने का समय कंपनी को दिया जा रहा है। मगर सबसे पहले ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच काम किया जाएगा, जिसे निर्धारित समय के भीतर पूरा करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें