कोविड संक्रमण के दौरान पूरी सक्रियता के साथ कोरोना के मरीजों का इलाज करने और फिर वैक्सीनेशन शुरू होने पर, इस प्रक्रिया में भी अग्रणी भूमिका अदा करने वाला लखनऊ का मेदांता अस्पताल, शनिवार 26 जून से स्पुतनिक -वी वैक्सीन का विकल्प भी उपलब्ध करा रहा है।
मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया, “कोविड टीकाकरण अभियान में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्यों पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में आम जनता के लिए कोवीशील्ड के साथ-साथ स्पुतनिक-वी ,वैक्सीन भी उपलब्ध है। सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी।“ डॉ कपूर ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए आम नागरिक https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर जाकर मेदांता हॉस्पिटल का विकल्प चुन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ में उपलब्ध है।