फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: डेटिंग एप पर युवक को दोस्ती करना पड़ा भारी, उसके ही घर पर बंधक बनाकर लूटे तीन लाख रुपये

Fri, 11 Apr 2025 12:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गाजीपुर इलाके में एक ट्यूशन टीचर को डेटिंग एप के जरिए दोस्ती भारी पड़ गई। दोस्ती के बाद मिलने आया युवक अपने साथी संग मिलकर तीन लाख की लूट कर फरार हो गया। पुलिस सर्विलांस से आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के रविंद्रपल्ली निवासी ट्यूशन टीचर को डेटिंग एप पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया। दोस्ती के बाद युवक मिलने ट्यूशन टीचर के घर पहुंचा। उसने अपने साथी के साथ मिलकर उनको बंधक बना लिया और तीन लाख रुपये लूट ले गया।

विज्ञापन


पीड़ित ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि 53 वर्षीय पीड़ित अकेले रहते हैं। पहले वह प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। बाद में नौकरी छोड़कर ट्यूशन पढ़ाने लगे।

यह भी पढ़े-  UP: यूपी के युवा गणित में देशभर में सबसे तेज, अंग्रेजी में तीसरे स्थान पर... इंडिया स्किल्स की रिपोर्ट का दावा
विज्ञापन


यह भी पढ़े-  Waqf Bill: घरों-दफ्तरों में 30 अप्रैल को आधा घंटा बिजली बंद कर वक्फ कानून का करेंगे विरोध


चार माह पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। अकेलापन दूर करने के लिए उन्होंने ग्रिंडर एप पर प्रोफाइल बनाई। वहां उनकी एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों में चैटिंग होने लगी। पीड़ित के अनुसार कई दिनों की बातचीत के बाद बुधवार को आरोपी युवक से मुलाकात की बात तय हुई।

दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी युवक मिलने पहुंचा। कुछ देर बाद आरोपी ने अपने साथी को बुला लिया। दोनों ने बात की और मकान का जायजा लिया। इसके बाद दोनों ने पीड़ित को पकड़ लिया। विरोध पर उनके साथ मारपीट की और उनका मुंह व हाथ बांध दिए।
विज्ञापन


अलमारी में रखे तीन लाख रुपये व पर्स लूटकर भाग गए। सर्विलांस से मिला नंबर पीड़ित ने काफी मशक्कत के बाद खुद को बंधन मुक्त किया और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने छानबीन कर केस दर्ज कर लिया।
एसीपी गाजीपुर का कहना है कि मुख्य आरोपी का नंबर मिला है। सर्विलांस से टीम उसके बारे में पता लगा रही है। कुछ जगह दबिश भी दी गई पर सफलता नहीं मिली।

यह है ग्रिंडर एप
ग्रिंडर एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए सोशल नेटवर्किंग एप है। यह एप लोगों को आसपास मिलने और बातचीत करने में मदद करता है। इस एप का इस्तेमाल खासकर समलैंगिक और ट्रांसजेंडर लोग करते हैं। इसका इस्तेमाल मुफ्त है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें