ट्रेन में दरवाजा खोलने के लिए लगाया फुट ओपनर
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली से चलकर मंगलवार को चारबाग स्टेशन पहुंची लखनऊ में यात्रियों की संख्या कम रही। वहीं उत्तर रेलवे के मुताबिक चारबाग स्टेशन व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन से कुल तीन ट्रेनें रवाना हुईं। इसके अतिरिक्त लखनऊ के सभी स्टेशनों से करीब 10 ट्रेनें गुजरीं।
लखनऊ से प्रतिदिन लगभग 12 ट्रेनें गुजर रही हैं। इसमें लखनऊ से ही बनकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। मंगलवार को लखनऊ से रवाना होने वाली स्पेशल ट्रेन को भी पर्याप्त यात्री नहीं मिल सके। चारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे स्पेशल ट्रेन गोमती एक्सप्रेस रवाना हुई। शाम को लखनऊ जंक्शन से 7:45 बजे मुंबई के लिए पुष्पक और रात 10 बजे लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए लखनऊ मेल रवाना हुई। ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओपनर लगाया गया है।