फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से लामार्ट स्टूडेंट समेत चार और की मौत, बंद रहेगा लामार्टिनियर कॉलेज

Fri, 30 Sep 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वरदान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को दो छात्रों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक ला-मार्टीनियर ब्वॉयज कॉलेज में कक्षा चार का छात्र था। जबकि दूसरा योगिता मांटेसरी स्कूल में कक्षा 10 का स्टूडेंट था। इसके अलावा फैजुल्लागंज के 50 वर्षीय तेज प्रताप पाठक की संजय गांधी पीजीआई में मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं मौलवीगंज में पांच वर्षीय एक बच्ची और निगोहां में श्याम प्रकाश (55) ने भी डेंगू के चलते जान गंवा दी। वहीं सिविल, बलरामपुर अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, केजीएमयू, एसजीपीजीआई में 52 नये मरीजों को भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वरदान सक्सेना ला-मार्टीनियर ब्वॉयज में कक्षा चार (जी) का छात्र था। 

फूलबाग हुसैनगंज निवासी वरदान बीते शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे स्कूल गया था। दो घंटे बाद ही सूचना आई कि बच्चे को बुखार है। घर वाले उसे लेकर आए और बार्लिंग्टन चौराहा स्थित मेडवल हॉस्पिटल में दिखाया। बुखार नहीं उतरा तो राजाजीपुरम में पूर्व परिचित डॉ. नीरज जौहरी के पास ले गये। 
विज्ञापन


उनकी दवा से बुखार तो उतरा लेकिन सोमवार को फिर तेज हो गया। डॉ. नीरज को बताया तो उन्होंने कहा परेशान न हों वायरल है। तबियत ज्यादा खराब होने पर बुधवार तड़के चार बजे परिवारीजन उसे फिर मेडवल अस्पताल ले गये। जहां इमरजेंसी में दवा दी गई लेकिन डॉक्टर नहीं थे। 

सुबह उसे कहीं और दिखाने को कहा गया। पिता फिर उसे डॉ. नीरज के पास ले गये। डॉ. नीरज ने बच्चे को राधा नर्सिंग होम में एडमिट करने को कहा। इस दौरान बच्चे का पेट फूल गया था। इसी बीच आई पैथालॉजी रिपोर्ट से पता चला कि डेंगू पॉजिटिव है और प्लेटलेट्स काउंट 40 हजार हैं। 

उसी दिन शाम सात बजे राधा नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने भी जवाब दे दिया लेकिन परिवारीजन उसे इलाज के लिए कहीं और ले जाते इससे पहले ही रात 11 बजे वरदान का निधन हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को है जन्मदिन

डेमो प‌िक - फोटो : Demo Pic
वरदान की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पिता वचन सक्सेना आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर हैं। वरदान उनका उनका इकलौता बेटा था। तीन अक्तूबर को पूरा परिवार उसका 10वां जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुटा था। 

पिता ने बिलखते हुए बताया कि वरदान स्कूल में भी सबका दुलारा था। उसने कुछ समय पहले इंटर कॉलेजिएट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। बीते रविवार को तबियत खराब होने पर भी वह जयपुरिया स्कूल गया था, जहां उसे गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया था। वरदान को श्रद्धांजलि देने शुक्रवार को ला-मार्टीनियर के प्रिंसिपल सीए मैकफारलैंड सहित अन्य शिक्षक व बच्चे भी पहुंचे।

वरदान के पिता वचन सक्सेना ने आरोप लगाया कि डॉ. नीरज की लापरवाही से ही उनके बेटे की मौत हुई है। राजाजीपुरम स्थित राधा नर्सिंग होम एक मैटरनिटी सेंटर है जहां सिर्फ गर्भवती महिलाएं भर्ती होती हैं। लेकिन अब वहां डेंगू के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। डॉ. नीरज ने केवल पैसे के चक्कर में उनके बेटे को गलत अस्पताल में भर्ती करा दिया। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत सीएमओ से करेंगे।

भरत नगर फैजुल्लागंज निवासी सूरज कश्यप (15) भी शुक्रवार को डेंगू की चपेट में आकर मौत हो गई। सूरज कश्यप योगिता मांटेसरी स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। पिता शिवलाल कश्यप ने बताया कि सूरज को सात दिन से बुखार था। पहले उसे निजी चिकित्सकों को दिखाया गया। 

जब फायदा नहीं हुआ तो बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि उनका बेटा बहुत मेहनती था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए सुबह अखबार बांटता था, इसके बाद स्कूल में पढ़ाई करता था। उसकी इच्छा बड़ा होकर अधिकारी बनने की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें