फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने हर घर नल व नमामि गंगे योजना की ली जानकारी, बोले- एक-एक योजना की नियमित निगरानी करें अफसर

Fri, 01 Apr 2022 02:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जल शक्ति मंत्री ने यह निर्देश नमामि गंगे, भूगर्भ जल व लघु सिंचाई योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए। इस दौरान उन्होंने प्रजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की प्रगति देखी।
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हर घर नल योजना के काम में रफ्तार लाने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि नमामि गंगे, भूगर्भ जल व लघु सिंचाई की एक-एक योजना की नियमित मॉनीटरिंग की जाए। सरकार की प्राथमिकता के तहत 100 दिन के कार्य का लक्ष्य तय करके उसे भी पूरा किया जाए।

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री ने यह निर्देश नमामि गंगे, भूगर्भ जल व लघु सिंचाई योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए। इस दौरान उन्होंने प्रजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की प्रगति देखी। उन्होंने बुंदेलखंड और विंध्य में हर घर नल योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस काम को और तेजी के साथ, बेहतर तरीके से पूरा करने में अधिकारी जुट जाएं। उन्होंने कहा कि  वह खुद बुंदेलखंड के गांवों में जाएंगे और अधिकारियों को भी गांव-गांव जाकर योजनाओं की प्रगति देखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें