फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: फंदा लगाने जा रहा हूं... किसी को आने की जरूरत नहीं, खुदकुशी से पहले मां को किया था वीडियो कॉल

Thu, 21 Aug 2025 08:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के आजादनगर निवासी युवक ने अपने दोस्त के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन पहुंचे तो युवक का शव पंखे के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां को वीडियो कॉल कर बृहस्पतिवार सुबह सरोजनीनगर के आजादनगर निवासी पवन पांडेय (22) ने दोस्त के बिजनौर शारदानगर स्थित घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पवन ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


बिजनौर पुलिस के अनुसार पवन नादरगंज स्थित गैराज में काम करते थे। बिजनौर शारदानगर निवासी शोएब से उनकी दोस्ती थी। शोएब पहले पवन के ही मोहल्ले में किराये पर रहते थे। कुछ दिन पहले शोएब परिजन के साथ कहीं बाहर चले गए और घर की देखरेख के लिए उसकी चाबी पवन को दी थी।

ये भी पढ़ें - यूपी में अगले चार दिन भारी बारिश के आसार, 47 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के फर्जी आधार बनाने के गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, एटीएस ने दबोचा
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पवन शोएब के घर पहुंचे और वहां से मां को वीडियो कॉल कर कहा कि फंदा लगाने जा रहा हूं, यहां किसी को आने की जरूरत नहीं है, बच नहीं पाऊंगा। परिजन उन्हें कॉल करते रहे पर फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में पवन का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।

पवन के बड़े भाई हिमांशु उर्फ गोलू शोएब के घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर हिमांशु व अन्य लोग अंदर पहुंचे तो पवन का शव पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका मिला। करीब एक माह पहले वह घर से भागकर बिहार चले गए थे और रक्षाबंधन में वापस आए थे। पवन के परिवार में पिता जगदीश पांडेय, मां रीना पांडेय और एक बड़ी बहन हैं।

इंस्पेक्टर बिजनौर शिव शंकर महादेवन का कहना है कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें