फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईकोर्ट: प्राण प्रतिष्ठा के दिन पटाखों पर रोक लगाने की पीआईएल खारिज, जानिए क्या हुआ सुनवाई में

Wed, 24 Jan 2024 08:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पटाखे फोड़ने पर रोक लगाने वाली जनहित याचिका मंगलवार को खारिज हो गई। हालांकि इस याचिका पर फैसला ही 22 जनवरी के बाद हुआ। 
विज्ञापन
लखनऊ हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पटाखे फोड़ने पर रोक लगाने के आग्रह वाली एक जनहित याचिका को मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने खारिज कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की याचिका पर दिया।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र, अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही और सीएससी शैलेंद्र कुमार सिंह ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि ओछे आरोपों को लेकर दाखिल यह याचिका खारिज करने योग्य है। इसमें कुछ भी जनहित जैसा नहीं है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन


मालूम हो कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन यूपी सहित देशभर में पटाखे फोड़े गए। साथ ही दीपावली की तर्ज पर दिए जलाए गए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें