फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में गार्डों ने प्रेमी-प्रेमिका को डंडे से पीटा, गोमती नगर थाने में दर्ज हुआ केस

Mon, 25 Sep 2023 06:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

अलकनंदा अपार्टमेंट निवासी अनंत कुमार सिंह अपने परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक शनिवार शाम वह महिला मित्र के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने गए थे।
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क, फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनेश्वर मिश्र पार्क महिला मित्र के साथ सैर करने आए युवक व युवती के साथ वहां के सुरक्षा गार्ड पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने रविवार को गोमतीनगर विस्तार थाने में केस भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अलकनंदा अपार्टमेंट निवासी अनंत कुमार सिंह अपने परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक शनिवार शाम वह महिला मित्र के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने गए थे। पार्क में बैठ कर दोनों लोग बात कर रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे दो सिक्योरिटी गार्ड वहां पहुंचे और बिना किसी बात के अनंत कुमार की महिला मित्र के पैर पर डंडा मार दिया। 

इस बात पर अनंत कुमार ने विरोध किया तो गार्डों ने मिलकर अनंत कुमार की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपी गार्डों ने उन लोगों को धमकी भी दी। अनंत कुमार और उनकी महिला मित्र किसी तरह अपनी जान बचाकर पार्क से बाहर निकले। अनंत कुमार का आरोप है कि डंडा लगने से उनके पैर की हड्डी में दर्द होने लगा। 
विज्ञापन


घटना की सूचना अनंत कुमार ने पुलिस को दी। इस मामले में रविवार को पीड़ित अनंत कुमार ने पार्क के दो अज्ञात गार्डों के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी गार्डों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें