फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अयोध्या रोड, शहीद पथ पर बनेंगे चार फुटओवर ब्रिज, हादसों को रोकने के लिए बनाया जा रहा है प्लान

Wed, 25 Sep 2024 06:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Bridge in Lucknow: लखनऊ में हादसों को रोकने के लिए कई जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। इसकी एक रिपोर्ट तैयार की गई है। 
विज्ञापन
लखनऊ में बनेंगे फुटओवर ब्रिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क सुरक्षा व हादसे रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के चार प्रमुख स्थानों पर फुटओवर ब्रिज की जरूरत बताई है। इसकी रिपोर्ट तैयार की गई है। शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद अयोध्या रोड, शहीद पथ पर दो-दो फुटओवर ब्रिज बनवाए जाएंगे।

विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक प्रमुख मार्गों का सर्वे किया गया है। इस दौरान अयोध्या रोड पर हाईकोर्ट और बीबीडी विवि के पास, शहीद पथ पर लुलु मॉल और इकाना स्टेडियम के पास फुटओवर ब्रिज की जरूरत महसूस हुई। एस्कलेटर वाले फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है।
सर्वे में पाया गया कि लंबी सीढ़ियों के कारण लोग फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय वाहनों के आवागमन के बीच से ही सड़क पार कर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


जरूरत पर चौड़ी की जाएंगी सड़कें
ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी अफसरों की बैठक में तय किया गया कि दोनों विभागों की संयुक्त टीम अलग-अलग चौराहों का सर्वे करेगी। जिन सड़कों को चौड़ा करने की जरूरत महसूस होगी, उसका चौड़ीकरण किया जाएगा। सर्वे में कमता के पास सड़कें चौड़ी करने पर विचार बना है। पीडब्ल्यूडी जल्द काम शुरू करेगा। उधर, डीएम ने बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक बुलाई है। इसमें एक बार फिर सुगम यातायात, अतिक्रमण और सुरक्षा की समीक्षा होगी।

अभी यहां पर हैं फुटओवर ब्रिज
- पॉलीटेक्निक चौराहा
- लोहिया पथ जियामऊ
- फन मॉल के सामने
- चारबाग स्टेशन के सामने
- इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा

पॉलीटेक्निक एफओबी पर लगी लिफ्ट नहीं हुई शुरू
लोगों की सुविधा के लिए पॉलीटेक्निक चौराहे पर फुटओवर ब्रिज बनाया गया। सालों पहले इसका उद्घाटन भी हो चुका है। यहां लिफ्ट लगाई गई, जिसकी मदद से लोग फुटओवर ब्रिज पर चढ़कर रास्ता पार कर लें। हालांकि, लिफ्ट शुरू न होने से ब्रिज का काफी कम इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें