फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बीबीएयू में पूर्व परीक्षा नियंत्रक व डिप्टी रजिस्ट्रार भिड़े, भुगतान को लेकर हुई गुत्थमगुत्था, केस दर्ज

Fri, 11 Feb 2022 10:23 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

आशियाना थाने के इंस्पेक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि आशीष रस्तोगी की सूचना पर पुलिस विश्वविद्यालय पहुंची थी। मेडिकल कराने के बाद उप कुलसचिव वित्त की तहरीर पर प्रो. सिंह के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
UP Election 2022: दूसरे चरण के मतदान के लिए कल थम जाएगा प्रचार, दिग्गजों ने झोंकी ताकत, 14 फरवरी को वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शुक्रवार दोपहर पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. कमान सिंह और उप कुलसचिव वित्त आशीष रस्तोगी भुगतान को लेकर कार्यालय में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। मामले में पूर्व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


प्रो. सिंह दोपहर में अंबेडकर भवन स्थित वित्त अधिकारी के कार्यालय में एलटीसी क्लेम व एक कांफ्रेंस के भुगतान के संदर्भ में बातचीत के लिए गए थे। यहां आशीष रस्तोगी भी थे। प्रो. सिंह ने कुलपति प्रो. संजय सिंह को भेजे पत्र में कहा कि रस्तोगी ने बिना ‘प्रसाद’ के काम न करने की बात कही। इस बीच बात बढ़ने पर उन्होंने मेरे साथ मारपीट की व ग्लास उठाकर चेहरे पर फेंका। इससे आंख के पास गहरी चोट आई है।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि वह फर्स्ट एड के लिए विवि के स्वास्थ्य केंद्र गए, लेकिन विकास श्रीवास्तव नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. बीएन दुबे से संपर्क किया। वहीं, आशीष रस्तोगी का कहना है कि प्रो. कमान सिंह उन पर 2019 के एक भुगतान का दबाव बना रहे थे और जब उन्होंने इसका एप्रूवल मांगा तो वे नाराज हो गए और हमला कर दिया। इससे चोट आई है। यह भी आरोप लगाया कि प्रो. सिंह नशे में थे और उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। 

प्रो. सिंह के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज

इसके बाद उप कुलसचिव वित्त ने पुलिस में तहरीर दी। आशियाना थाने के इंस्पेक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि आशीष रस्तोगी की सूचना पर पुलिस विश्वविद्यालय पहुंची थी। मेडिकल कराने के बाद उप कुलसचिव वित्त की तहरीर पर प्रो. सिंह के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, बीबीएयू की प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि मामले की जांच के लिए डिपार्टमेंटल कमेटी का गठन किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें