फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पुलिस हिरासत में, शनिवार को दर्ज नहीं हो सका बयान... बताया क्यों

Sun, 04 Jan 2026 08:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Neha Singh Rathore arrested: लोक गायिका नेहा सिंह को हजरतगंज थाने में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया। शाम हो जाने की वजह से बयान दर्ज नहीं हो सके। 
विज्ञापन
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर शनिवार को हजरतगंज थाने में पति के साथ बयान दर्ज कराने पहुंचीं। चार घंटे बाद वह लौट गईं।

विज्ञापन


नेहा सिंह के खिलाफ 27 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने का आरोप है। गुडंबा वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

गुडंबा वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने नेहा के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने तहरीर में आरोप लगाया था कि नेहा सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म जाति के आधार पर एक दूसरे समुदाय के विरुद्ध अपराध कारित करने के लिए उकसाने का काम किया। 
विज्ञापन




इतना नहीं नहीं सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने इस आतंकी हमले में मारे गए निर्देशों पर सवाल उठाए दो समुदाय के विरुद्ध आपसी सौहार्द बिगाड़ने और शांति व्यवस्था को भंग करने के लिए देशविरोधी बातें कर रही थी। नेहा सिंह राठौर के भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में खूब वायरल हुए और पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हुई। 
विज्ञापन


नेहा सिंह राठौर के सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए। संकट की ऐसी स्थिति में नेहा सिंह राठौर के लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी के कारण देश के कवि समाज के साथ साथ पूरे भारत देश के मान और सम्मान का हनन हुआ। 

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने नेहा सिंह कोे बयान दर्ज कराने के लिए हजरतगंज पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए नोटिस भी जारी किया था। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि शनिवार की रात नेहा सिंह पति के साथ हजरतगंज थाने बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची और पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। उनको महिला थाने में रहा गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। नेहा सिंह को हिरासत में लिए जाने के मामले में पुलिस का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें