फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ अग्निकांड: आखिर सामने आई इस हादसे की वजह, कई कारणों ने घटना को बना दिया और भी भयावह

Tue, 23 Jun 2026 06:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आग लगने पर दो लोग सीढ़ियों से नीचे ऊतर आए। छह लोग कांच तोड़कर एसी का तार पकड़कर नीचे कूदे। दो लोग सीधे ऊपर से कूद गए।
विज्ञापन
लखनऊ की कोचिंग सेंटर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ की कोचिंग सेंटर में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 14 बच्चों के जिंदा जलकर मर जाने की खबर है। इस संख्या की पुष्टि खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की। आग की लपट उठते ही कुछ बच्चे कोचिंग की इमारत से नीचे कूदे। उनकी गंभीर रूप से चोटिल होने की आशंका है। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह एसी कंप्रेशर का फटना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

दूसरे फ्लोर पर लगी आग

आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
एमएस-102 अलीगंज सेक्टर-डी स्थित हेड एंड हॉपर्स एनीमेशन एंड गेमिंग जोन दूसरी मंजिल पर स्थित है। दोपहर ढाई बजे के करीब यहां आग लग गई। बताया जाता है कि एसी का कंप्रेशन फटने के बाद पूरे भवन में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए से छलांग लगा दी। वहीं कई छात्र खुद को बचाने के लिए बाथरूम में घुस गए और धुआं बढ़ने के कारण उनका दम घुट गया। 

सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और राहत की टीमें मौके पर पहुंचीं। बिल्डिंग से लगे घर की छत से कोचिंग की दीवार तोड़कर रेस्क्यू का प्रयास किया गया। करीब 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।


 
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में आग। - फोटो : अमर उजाला।
खुद को बचाने की कोशिश में कई लोग कांच तोड़कर एसी का तार पकड़कर नीचे कूदे। दो लोग सीधे ऊपर से कूद गए। उनकी गंभीर रूप से जख्मी होने की बात सामने आ रही है। निकलने के लिए भी रास्ता ऐसा नहीं था कि वो निकल सकें। इसके साथ ही इस सेंटर के नीचे टायर की दुकान होने की बात भी सामने आ रही है, जिसने आग को एक विकराल रूप दे दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें