फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कराई एफआईआर

Fri, 18 Oct 2024 12:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की महिला सदस्य ने एक एक्स हैंडलर के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी पर पोस्ट के जरिये महिलाओं पर अभद्र व दो समाजों पर जातिवादी टिप्पणी करने और चुनाव संबंधी अफवाह फैलाने का आरोप है।

विज्ञापन


राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य ऋचा राजपूत के मुताबिक एक्स पर संभावित नाम शकील तनवीर @surya_samajwadi अकाउंट से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। आरोपी महिलाओं, प्रतिष्ठित और पिछड़े वर्ग के लोगों पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। आरोपी पर दो समाजों पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप है। इससे माहौल बिगड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी चुनाव, हुआ सीटों का बंटवारा, कांग्रेस के हिस्से आईं ये सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरक्षित टिकट बुकिंग के बदले गए नियम, दलालों पर लगेगा अंकुश, कन्फर्म टिकट के बढ़ेंगे चांस


हैंडलर हिंदू बन पिछड़े वर्ग की महिलाओं पर अश्लील पोस्ट कर रहा है। वह ईवीएम मशीन की गड़बड़ी के झूठे वीडियो वायरल कर रहा है। ऋचा का आरोप है कि हैंडलर सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों के जरिये उन पर हमला करने के लिए उकसाने की पोस्ट कर रहा है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें