फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: दिनेश सिंह के पुतला दहन पर 12 कांग्रेसी नेताओं सहित 22 पर एफआईआर, दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 06:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Dinesh Singh Priyanka Gandhi controversy: प्रियंका गांधी पर यूपी के उद्यानमंत्री दिनेश सिंह द्वारा की गई कथित निजी टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने उनका पुतला दहन किया था। 
विज्ञापन
मंंत्री का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वीआईपी गेस्ट हाउस के पास शनिवार को उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंकने वाले 12 कांग्रेसी नेताओं और 10 अज्ञात के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दरोगा की तहरीर पर लिखा है।

विज्ञापन


गौतमपल्ली थाने में तैनात दरोगा रमेश चंद्र पांडेय का आरोप है कि कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन के चलते यातायात बाधित हो गया और आम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। दरोगा की तहरीर पर देर रात दीपक शिवहरे प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमंत कुमार प्रदेश सचिव, सूफी शाह संत प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस,शरद शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य, अभिषेक तिवारी प्रदेश सचिव, अजय कुमार सिंह सेंठवार प्रदेश उपाध्यक्ष यूपी ईस्ट, रिपुंजय उपाध्याय प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मध्य, अभिजीत तिवारी प्रदेश महासचिव, हरिओम उपाध्याय जिला अध्यक्ष आजमगढ़, प्रद्युमन सिंह प्रदेश संगठन महासचिव मध्य जोन लखनऊ, पवन पटेल प्रदेश महासचिव मध्य जोन लखनऊ, विपुल मिश्र जिलाध्यक्ष बहराइच और 10 अज्ञात के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस घटना के वीडियो व फोटो की मदद से और लोगों को चिन्हित करने का काम कर रही है।

विज्ञापन

झुलस गया था हाथ भी 

यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का लखनऊ में पुतला जलाया। इस दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता खुद भी झुलस गया। कार्यकर्ता मंत्री द्वारा प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसके पहले, शुक्रवार को भी लखनऊ व अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और मंत्री का पुतला फूंका था। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर शुक्रवार को भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक सवाल पर राजनीतिक जवाब होता है।  प्रियंका गांधी को चाहिए कि अपने कार्यकर्ताओं से बात करें और उन्हें अपनी बात समझाएं। मेरे लिए भारतीय संस्कार और संस्कृति से युक्त हर नारी मां भगवती के समान है, लेकिन मैं प्रियंका गांधी को भारतीय संस्कार और संस्कृति के अनुरूप नहीं पाता हूं। इसलिए किसी से सहमत और असहमत होना हमारा विचार और हमारा अधिकार है।

यह है पूरा मामला
 दिनेश सिंह ने कहा था कि प्रियंका गांधी हार के डर से रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं। हम लोगों की यह परंपरा है कि चुनाव की शुरुआत हर कोई अपने घर से करता है किंतु पूरे गांधी परिवार का एक भी व्यक्ति कभी भी अपने जन्मस्थान और निवास से चुनाव नहीं लड़ा। गांधी परिवार पीढ़ियों से दिल्ली के लुटियंस जोन में रहता आया है लेकिन कभी भी दिल्ली की किसी भी विधानसभा या फिर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ा। इसका मतलब है कि आपके अपने ही घर की जनता आपको प्रेम नहीं करती है तभी आप बाहर से चुनाव लड़ते हैं। इसके पहले मंत्री ने प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया था जिस पर बवाल मच गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें