फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंपः लखनऊ नहीं लेकिन इन जगहों पर हुईं मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप के तेज झटकों से शनिवार सुबह 11.41 बजे अवध की धरती भी कांप उठी। इससे कई जिलों में जान-माल का नुकसान हुआ है। भूकंप के झटके से छज्जा ढहने के कारण जहां बाराबंकी में दो लोगों की दबकर मौत हो गई, वहीं श्रावस्ती में कच्ची दीवार गिरने से एक युवती की जान चली गई। सुल्तानपुर में एक वृद्धा की भूकंप की दहशत से मौत हो गई। वहीं कई जिलों में इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतापुर में निर्माणाधीन भवन का छज्जा ढहने से शांतिदेवी (9) व श्यामा (55) की मौत हो गई व 10 लोग जख्मी हो गए। श्रावस्ती जिले में इकौना के ग्राम मझौवा सुमाल निवासी आशाराम के घर की कच्ची दीवार ढहने से उसकी की चपेट में आई निशा (18) गंभीर रूप से घायल हो गई।

सीएचसी में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे में उसका चचेरा भाई विनय कुमार भी जख्मी हो गया। सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बाहरपुर बधवा निवासी सुंदरा देवी (65) को भूकंप आने के वक्त परिवारीजनों ने घर में अकेला छोड़ दिया था। भूकंप गुजरने के बाद जब वे घर लौटे तो सुंदरा देवी घर के अंदर मृत मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ढही दीवारें, हुआ नुकसान

भूकंप ने कई जिलों में तबाही भी मचाई। बहराइच जिले में पयागपुर राजघराने के तस्वीर घर का छज्जा ढह गया। काजीपुरा में एक मकान के छत की चहारदीवारी का एक हिस्सा ढह गया। वहीं शहर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के भवन की दीवार में भी दरारें पड़ गईं।

फैजाबाद जिले की अयोध्या में भूकंप के तेज झटके से कामाक्ष मंदिर की छत धराशायी हो गई। वहीं अमानीगंज स्थित मिठाई की दुकान की छत व टिनशेड ढह गई। जिले में शहर स्थित अनिल सरस्वती स्कूल की दीवार दरकते ही भगदड़ मच गई। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भी दरकी छत देख हलचल मच गई।

गोंडा जिले में कई घरों की दीवारें दरक गईं। मनकापुर के राजा कुंवर आनंद सिंह के महल के गेट पर लगा गुंबद गिर गया। बलरामपुर में मदरसे में परीक्षा देने आई तीन छात्राएं भूकंप के डर से बेहोश हो गईं। यहां कई मकानों के छज्जे ढह गए।

रायबरेली जिले में बछरावां क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र, दिलीप, विजय और गुरुबख्शगंज में छत पर चढ़ते समय गिरकर बुजुर्ग राम आसरे निवासी बबुरा गिरकर घायल हो गए। सीतापुर में विकास भवन के कई कमरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। वहीं सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर में भी भूकंप से कई जगहों पर दीवारों में दरारें पड़ गईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें