फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मनमाना किराया नहीं ले सकेंगे ई रिक्शा वाले, अब प्रति किलो मीटर ले सकेंगे इतने रुपये

Fri, 29 Nov 2024 09:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में तकरीबन पौने छह लाख ई रिक्शा पंजीकृत हो चुके हैं। अब इनकी संख्या बढ़ गई है। लखनऊ में 55 हजार पंजीकृत ई रिक्शा हैं। इन सबके लिए अब किराये की दर तय कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई रिक्शा चालक अब यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। ये अधिकतम 8.30 रुपये प्रति किमी की दर से किराया ले सकेंगे। इसके लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने बृहस्पतिवार को इस बाबत पत्र जारी किया है। इसमें परिवहन आयुक्त व अन्य अफसरों को निर्देशित किया गया कि ठेका गाड़ी के रूप में चल रहे ई रिक्शा के किराये की अधिकतम दर प्रति किमी 8.30 रुपये तय की गई है।

ये भी पढ़ें - यूपी: रोडवेज बस यात्रियों को तोहफा, अब एप के जरिए देख सकेंगे बस की लाइव लोकेशन, 30 नवंबर से होगी शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में बंटेगा पावर कॉरपोरेशन, बनेंगी पांच नई ऊर्जा कंपनियां, निजी क्षेत्रों के साथ होगी पार्टनरशिप


इस मार्च तक प्रदेश में तकरीबन पौने छह लाख ई रिक्शा पंजीकृत हो चुके हैं। अब इनकी संख्या बढ़ गई है। लखनऊ में 55 हजार पंजीकृत ई रिक्शा हैं। बगैर पंजीकरण के भी ई रिक्शा चल रहे हैं। लंबे समय से ऑटो रिक्शा की तरह इनके लिए भी किराया तय करने की मांग उठाई जा रही थी। यात्रियों की ओर से भी ई रिक्शा चालकों के मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें आ रही थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें