फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बेंच पर बैठे-बैठे गिरे रेलवे के सेक्शन इंजीनियर, मौत, परिजनों ने जांच की मांग की

Fri, 29 Nov 2024 08:55 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रेलवे में सेक्शन इंजीनियर आनंद त्रिपाठी ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकले थे। चारबाग स्टेशन पर उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो बेंच पर बैठे-बैठे गिर गए।
विज्ञापन
मृतक आनंद त्रिपाठी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में सेक्शन इंजीनियर आनंद त्रिपाठी (58) की बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार रात वह रामपुर जाने के लिए चारबाग स्टेशन पहुंचे। प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर बेंच पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे आनंद अचानक बैठे-बैठे गिर पड़े। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बहराइच के नानपारा भलिया निवासी आनंद लखनऊ में गुडंबा के गायत्रीपुरम में परिवार के साथ रहते थे। वह रामपुर में तैनात थे। भाई अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि पिता मुकुट बिहारी त्रिपाठी का कुछ दिनों पहले देहांत हो गया था। उनकी तेरहवीं में शामिल होने के लिए आनंद रामपुर से लखनऊ आए थे।

ये भी पढ़ें - यूपी: 63 हजार निजी स्कूलों की छह लाख सीटों पर गरीब बच्चों का होगा प्रवेश, आरटीआई के तहत एक दिसंबर रजिस्ट्रेशन होंगे शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: हरदोई के सड़क निर्माण घोटाले में एक एसई, दो एक्सईएन समेत 16 अभियंता सस्पेंड, सीएम योगी ने की कार्रवाई


बुधवार रात एक बजे वह बाइक टैक्सी से चारबाग स्टेशन पहुंचे। रामपुर के लिए उनकी दो बजे की ट्रेन थी। यहां बेंच पर बैठे-बैठे वह अचानक गिर पड़े।

उधर, परिजनों ने ट्रेन की लोकेशन जानने के लिए आनंद को फोन मिलाया। काफी देर बाद एक अंजान व्यक्ति ने फोन उठाकर मामले की जानकारी दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो आनंद मृत मिले। उनके परिवार में पत्नी मधु त्रिपाठी और दो बेटे व दो बेटियां हैं। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। परिजनों ने मामले की जांच की मांग भी की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें