फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चार महीने बाद एक ही दिन में 13 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप, प्रशासनिक अफसरों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Sun, 19 Dec 2021 12:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में चार महीने बाद 13 कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने चिकित्सकीय व प्रशासनिक अफसरों व कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच राजधानी लखनऊ में चार माह बाद एक ही दिन में 13 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। अलग-अलग इलाकों में मिले ये मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इनमें से तीन की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है, जबकि दो लोगों ने विदेश जाने के लिए जांच कराई थी। 13 में से एक मरीज दूसरी बार जांच में भी संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार सभी मरीजों की कोविड कमांड सेंटर से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


एक साथ इतने मरीज मिलने के बाद डीएम अभिषेक प्रकाश ने चिकित्सकीय व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं। साथ ही सभी अस्पतालों में कोविड वार्ड शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। आलमबाग, अलीगंज, सिल्वर जुबली व सरोजनीनगर आदि क्षेत्रों को रेड जोन में रखा गया है।

यहां सघन सर्विलांस, सैनिटाइजेशन अभियान चलाने व बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं, इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में प्रशासनिक नोडल अधिकारियों व चिकित्सकों की 24 घंटे ड्यूटी भी लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में एक दिन में ओमिक्रॉन के 30 मामले

देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेलंगाना में शनिवार को 12, महाराष्ट्र में 8, कर्नाटक में 6 और केरल में 4 नए मामले मिलने के साथ ही देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की तादाद 143 हो गई है। यह संक्रमण अब तक 12 राज्यों में फैल चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना के ओमिक्रॉन संक्रमितों में से दो ‘जोखिम वाले घोषित’ देशों लौटे हैं। अब महाराष्ट्र में 48, दिल्ली में 22, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, तेलंगाना में 20, गुजरात में 7, केरल में 11, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मरीज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें