फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: डीजीपी ने परखी विधानभवन की सुरक्षा-व्यवस्था, 29 जुलाई से होना है सत्र, सर्वदलीय बैठक रविवार को

Sat, 27 Jul 2024 10:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। शनिवार देर शाम पुलिस महाननिदेशक प्रशांत कुमार ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ शनिवार को विधान भवन का भ्रमण किया।
विज्ञापन
पुलिस महाननिदेशक प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसूत्र के मद्देनजर पुलिस महाननिदेशक प्रशांत कुमार ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ शनिवार को विधान भवन का भ्रमण किया। इस दौरान डीजीपी ने मातहतों को सुरक्षा- व्यवस्था मजबूत रखने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी ने कमिश्नर कमांड आफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन मंथन किया और सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक अभेद्य बनाये को कहा।उन्होंने विधान भवन का एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश, पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर के साथ परिसर का गहनता से निरीक्षण किया।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक रविवार को
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में रविवार को अपराह्न 4 बजे सर्वदलीय बैठक होगी। इसमें सभी दलीय नेता बुलाए गए हैं। 29 जुलाई से विधानमंडल का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है। सर्वदलीय बैठक में महाना सभी दलीय नेताओं से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग मांगेंगे। सर्वदलीय बैठक से पहले 3:30 बजे विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति बैठक होगी। वहीं, सपा विधानमंडल दल की बैठक रविवार को सुबह 10 बजे प्रदेश पार्टी कार्यालय पर बुलाई गई है। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को 9:30 बजे लोकभवन में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें