फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेनका गांधी पहुंची हाईकोर्ट, सुल्तानपुर से सपा सांसद के चुनाव को रद्द करने के लिए दाखिल की याचिका

Sat, 27 Jul 2024 10:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Maneka Gandhi: भाजपा की वरिष्ठ नेता और हाल की लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर सीट से पार्टी की प्रत्याशी रहीं मेनका गांधी हाईकोर्ट पहुंची हैं। उन्होंने एक याचिका दायर की है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी व सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की वरिष्ठ नेता मेनका संजय गांधी ने शनिवार को 38 - सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र से सपा के जीते सांसद रामभुआल निषाद के चुनाव को चुनौती देकर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दाखिल की। चुनाव याचिका में सपा सांसद के खिलाफ कथित रूप से चुनाव में भ्रष्ट आचरण करने के आरोप लगाकर सांसद के चुनाव को शून्य घोषित करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन


मेनका संजय गांधी ने शनिवार को खुद हाईकोर्ट आकर अपने अधिवक्ताओं प्रशांत सिंह अटल और अमित जायसवाल के माध्यम से चुनाव याचिका लखनऊ पीठ के सीनियर रजिस्ट्रार विवेक के समक्ष दाखिल की। याचियों के वकीलों ने कहा कि याचिका पर सुनवाई करने वाले न्यायाधीश के नामांकन के बाद याचिका सुनवाई को कोर्ट के समक्ष पेश होगी।

सांसद का चुनाव हारने वाली याची मेनका का मुख्य आरोप है कि सांसद रामभुआल निषाद के खिलाफ कुल 12 अपराधिक मामले लंबित हैं। जबकि उन्होंने चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत में फार्म 26 भरते हुए सिर्फ 8 अपराधिक मामलों का खुलासा किया। याची का यह भी आरोप है कि ऐसे में सभी आपराधिक केसों का खुलासा न करना भ्रष्ट आचरण है। जो, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 100 के तहत भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आता है। याची ने चुनाव याचिका में आग्रह किया है कि सिर्फ इसी आधार पर 38 - सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र का चुनाव शून्य करने योग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें